{"_id":"5c1d3bb8bdec2256e821e45a","slug":"strike-affects-25-million-transactions-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से बैंकों में 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से बैंकों में 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Sat, 22 Dec 2018 12:45 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से बैंकों में 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स फेडरेशन की ओर से किए गए हड़ताल के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज नहीं हुए और वहां ताले लटके रहे। इसके चलते आम लोगों को तो काफी परेशानी हुई ही, व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। 25 दिसंबर एवं 26 दिसंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित है। इस बीच 24 दिसंबर को एक दिन बैंक खुलेगा। बैंककर्मियों की हड़ताल से 25 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित होने की बात कही जा रही है।
शुक्रवार को जिले मेें बैंकों में ताले लटके रहे। भारतीय स्टेट बैैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कॉर्मस समेत अन्य बैंक बंद रहे। इससे जिले में करीब 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्केल 1 से 7 तक के अधिकारियों के वेतन वृद्धि समझौता प्राधिकार पत्र आइबीए को सौंपे की मांग की जा रही है। नए एवं सभी पुराने अधिकारियों को एक समान पेंशन दिए जाने, अवकाश प्राप्त अधिकारियों के समय समय पर होने वाले पेंशन में वृद्धि का लाभ दिए जाने, मांग पत्र के अनुसार अधिकारियों के वेतनवृद्धि में संशोधन किए जाने व बैंक अधिकारियों पर हो रहे जानलेवा हमलों पर रोक के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी की जा रही हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ से ध्यान नहीं दे रही है।उधर, शुक्रवार को हड़ताल के कारण चेक क्लीयर नहीं हो पाए। वहीं रकम की जमा एवं निकासी नहीं हो सकी। लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के काकरण जिले में 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।