फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strict monitoring...examination centers will remain online

Maharajganj News: सख्त निगरानी...ऑनलाइन रहेंगे परीक्षा केंद्र

Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Strict monitoring...examination centers will remain online
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में इस बार किसी तरीके की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। यूपी बोर्ड ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों को यथाशीघ्र ऑनलाइन करने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। सभी परीक्षा केंद्र प्रायोगिक परीक्षा के समय से ही बोर्ड की नजर में अगले आदेश तक ऑनलाइन रहेंगे। डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में 111 स्कूलों को इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केद्रों पर 72688 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल के 40 हजार विद्यार्थी हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी की अनिवार्यता पहले से लागू है, लेकिन इस बार सीसीटीवी वायस रिकार्डर और डिजिटल वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था रहेगी। सभी केंद्रों पर इसकी व्यवस्था यथाशीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रायोगिक परीक्षा के समय से ही इन केंद्रों को बोर्ड की नजर में लाने के लिए ऑनलाइन करना होगा। एक बार आनलाइन करने के बाद इसे बोर्ड के अगले आदेश के बाद ही ऑफलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भी यह नाइट विजन प्रणाली से लैस रखने के लिए भी निर्देश है। हाई क्वालिटी की रिकार्डिंग अनिवार्य की गई है, जिससे बोर्ड के कंट्रोल रूम से निगरानी में कोई समस्या न होने पाए। 30 दिन की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी जरूरी होगी।

बोर्ड का निर्देश मिलने के बाद डीआईओएस ने पत्र जारी कर सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को नई व्यवस्था से लैस करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा प्रारंभ होने के एक सप्ताह पूर्व विभाग इसकी रिपोर्ट विभाग को देगा। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed