फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stray animals roaming on the road, increased risk of accident

Maharajganj News: सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु, हादसे की बढ़ी आशंका

Fri, 07 Jun 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Stray animals roaming on the road, increased risk of accident
नौतनवा कस्बा के अटल चौक के पास छुट्टा पशुओं का झुंड ।
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा में छुट्टा पशुओं की भरमार है, जिससे आए दिन नगर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नौतनवा कस्बा में इन दिनों छुट्टा पशुओं की संख्या अधिक है। पशुओं का बीच सड़क में बैठना, आपस में लड़ना आने-जाने वाले वाहनों के बीच से निकलने से जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी-कभी पशुओं के आपस में लड़ने से बाइक सवार टकराकर जख्मी भी हो जाते हैं। पशु भी वाहनों के टक्कर से घायल हो जाते हैं। नगर के गांधी चौक, जयहिन्द चौराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर, स्टेशन चौराहा, भूंडी चौराहा पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


इस बीच पशुओं के आ जाने से राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए समस्या हो जाती है। जितेन्द्र, सीताराम यादव, गिरिजेश, उमेश, राजाराम, विरेंद्र, लक्ष्मी शंकर, अनिल, रामकरन, सुरेश प्रसाद ने बताया कि छुट्टा पशुओं का झुंड नगर घूमते रहते हैं, जिससे आने जाने में समस्या होती है। पालिका प्रशासन को पशुओं को गोसदन भेंजवा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार यादव ने बताया कि नगर के छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर मधवलिया गो सदन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed