फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Storm and rain: Electricity supply to 120 villages disrupted

आंधी-बारिश : 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 02 Jun 2024 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jun 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain: Electricity supply to 120 villages disrupted
महराजगंज/निचलौल। क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज आंधी के साथ आई बारिश से जहां लोगों को कुछ देर तक उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं आंधी-बारिश से सब्जी और आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। निचलौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर के साथ ही करीब 120 गांवों में लगभग 12 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई जगह उपभोक्ताओं की शिकायत पर टूटे बिजली के पोल और तार को रविवार दोपहर तक ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। कई जगह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


निचलौल शहर के रहने सत्या दुबे, सरजू प्रसाद पांडेय, वीरेंद्र सिंह, राकेश आदि ने कहा की शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। उसके बाद तेज आधी चलने लगी। कुछ देर बाद गरज और चमक के साथ बारिश भी शुरू हो गई। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार ज्यादा रही। वहीं शहर के साथ ही ईटहिया, मदनपुरा, हरदी, डिगही, शीतलापुर गांव के टोला भट्टी में पेड़ कही मकान तो कही बिजली पोल और तार पर गिर गया। संयोग रहा की इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। विद्युत उपकेंद्र के मेन हाईटेंशन लाइन के साथ ही ग्रामीण फीडर के तार में भी गड़बड़ी आ गई। इसके चलते रविवार दोपहर करीब 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


एसडीओ आशीष विष्ट ने कहा की तेज हवा और बारिश से गिरे पेड़ के चलते कई जगह तार और विद्युत पोल गिर गए थे। जिसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है।


उजड़ गई झोपड़ी, बढ़ी परेशानी
भिटौली/परसामलिक। परतावल के बरियारपुर निवासिनी तबस्सुम का आशियाना शनिवार की रात आयी आंधी से उड़ गया। तबस्सुम निशा अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी बनाकर किसी तरह से अपना गुजर बसर कर रही थीं। झोपड़ी उड़ने से घर में रखा सामान भीग गया। वहीं परसामलिक में आंधी-बारिश से कई पेड़ गिर गए। ग्राम पंचायत रतनपुर खास में धर्मेंद्र तिवारी के आम के बगीचे में एक आम का विशाल पेड़ उखड़ गया है। नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर मिश्रवलिया से पश्चिम एक पीपल का पेड़ भी उखड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed