फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stop the salry of clerck

संतोषजनक कार्य न होने तक रोका जाए लिपिकों का वेतन

Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
stop the salry of clerck
कार्य संतोषजनक होने तक रोकें लिपिकों का वेतन
विज्ञापन

महराजगंज। कृषि व किसान, शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इनके हितों से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि के क्षेत्र में संतोषजनक कार्य न करने वाले उप संभागीय कार्यालय में तैनात लिपिकों का वेतन रोका जाए।
ये निर्देश मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति अत्यंत निराशाजनक है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रगति को एक सप्ताह में तीव्र गति से सुधारने की बात कही। यह भी कहा कि ऐसा न किए जाने पर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग के ग्राम स्तर के कर्मचारियों को प्रति गांव न्यूनतम 150 किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का लक्ष्य प्रदान करने का निर्देश दिया। सभी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन कर्मियों के साथ समीक्षा करते हुए सम्मान निधि व किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में हुई प्रगति पर नजर रखें तथा उसका सुधार कराना सुनिश्चित करें। खराब प्रदर्शन पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बीज की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी मांगी। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने कहा कि दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि समेत कृषि से जुड़े अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed