फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stop the sale of sticker fruits

स्टीकर वाले फलों की बिक्री पर रोक

Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stop the sale of sticker fruits
स्टीकर वाले फलों की बिक्री पर रोक - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर में बिक रहे स्टीकर लगे फल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्टीकर में चिपकने वाले लगे गोंद में हानिकारक केमिकल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ऐसे फलों की बिक्री पर रोक लगाने की घोषणा करते हुए बेचनेवालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। ऐसे फल खरीदने के प्रति लोगों को सचेत रहना चाहिए। लोग जानकारी के अभाव में स्टीकर लगे फलों को खरीदकर बीमारी को दावत दे रहे हैं।  
विज्ञापन

      
 ग्राहकों को लुभाने वाले स्टीकर लगे फलों की बाजारों में खूब बिक्री हो रही है। बाजार में बिकने वाले अधिकांश फलों पर स्टीकर लगे दिखाई दे रहे हैं। जिनसे ग्राहक इन फलों को उच्च गुणवत्ता का समझकर मनमाने रकम चुका रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि स्टीकर न तो किसी कंपनी का मार्क है न ही सरकार की किसी संस्था द्वारा प्रमाणित है। यह सिर्फ ग्राहकों को ऊंचे दामों पर फल बेचने का तरीका है। इन स्टीकरों को फलों पर चिपकाने से फलों के दाम बढ़ दिए जाते हैं और दुकानदार का कम क्वालिटी वाला माल ऊंचे दामों में बिक जाता है। महराजगंज शहर ही नहीं निचलौल, फरेंदा, सिसवां, नौतनवां, घुघली समेत अन्य स्थानों पर स्टीकर लगे फलों की बिक्री खूब हो रही है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि स्टीकर लगे फल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। पहले व्यापारियों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि स्टीकर लगे फल न बेचें। अगर इसके बाद भी कहीं स्टीकर लगे फल बिकेंगे तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान स्टीकर लगे फलों को नष्ट कर दिया जाएगा। स्टीकर लगे फलों के बारे मंे उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्टीकर के गोंद में हानिकारक रसायन होता है। यह रसायन फलों में अंदर तक पहुंच जाता है। स्टीकर हटने के बाद भी इसका असर बना रहता है।  जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एएम भाष्कर ने बताया कि गोंद में सेहत के लिए हानिकारक केमिकल होता है। इससे मुंह और पेट में संक्रमण हो सकता है। स्टीकर लगे फलों का लगातार सेवन कैंसर का कारण भी बन सकता है। उन्होंने लोगों को सलाह दिया कि स्टीकर लगे फल न खाएं। यदि फल में स्टीकर का प्रयोग किया गया है तो फल के उस हिस्से को गहराई से काट कर फेंक दें। इससे सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा कम थोड़ा कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed