फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stop salary 8 principal and 5 teacher

पांच प्रधानाध्यापक व पांच शिक्षकों का वेतन रोका 17-20-44

Sat, 05 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
stop salary 8 principal and 5 teacher
आठ प्रधानाध्यापक व पांच शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन

विद्यालयों की रंगाई-पुताई न कराने व प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर सख्ती
बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई न कराने वाले और ब्लॉक स्तर पर चल रहे आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 13 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि परतावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बभनौली बुजुर्ग में रंगाई-पुताई न होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह, कंपोजिट विद्यालय धरमौली के प्रधानाध्यापक राजरीता तथा पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलटिकरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक बालमुकुंद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलटिकरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश त्रिपाठी एवं कंपोजिट विद्यालय महुअवा शुक्ल प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार का वेतन रोका गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, घुघली ब्लॉक संसाधन केंद्र में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता प्रशिक्षण से प्रधानाध्यापक राकेश सिंह व मजीबुल्लाह तथा शिक्षक शिवकुमार सिंह व अंजेश शुक्ला अनुपस्थित थे। ब्लॉक संसाधन केंद्र पनियरा में संचालित प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक जीतेंद्र मसीह तथा सहायक अध्यापक अकांक्षा सिंह, राजेंद्र प्रसाद व संजय कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर इन शिक्षकों का भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed