{"_id":"652ee13691bfe6e9240d5547","slug":"stir-in-village-due-to-death-of-three-year-old-girl-due-to-diphtheria-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7904-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिप्थीरिया से तीन वर्षीय बच्ची की मौत से गांव में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिप्थीरिया से तीन वर्षीय बच्ची की मौत से गांव में हड़कंप
विज्ञापन
14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 15 दिन के लिए डिप्थीरिया की दवा वितरित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव बरगदही में डिप्थीरिया से तीन वर्षीय बच्ची की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गांव में जाकर जांच की और लोगों को आवश्यक दवाइयां दी।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव बरगदही के मल्लाह टोला निवासी रामबेलास परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। सप्ताह पहले उनकी 3 वर्षीय बेटी सोनिया का तबीयत खराब हुई। वहां इलाज हो रहा था जब ठीक नहीं हुई तो मां उमा देवी सोनिया को लेकर घर आई और गत सोमवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौतनवां में इलाज कराने गई। चिकित्सकों ने बच्ची को गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर करने की जरूरत बताई।
लेकिन, बच्ची की मां बगैर रेफर बच्ची को अस्पताल से लेकर घर चली गई। रात में घर पर ही बच्ची की मौत हो गई। सूचना पाकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव, बीपीएम हरिनाथ यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभय कुमार चौधरी मौके पर पहुंच कर 14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 15 दिन की डिप्थीरिया की दवा वितरित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि डिप्थीरिया से एक बच्ची की मौत हुई है, उसके घर जाकर परिजनों तथा आसपास के लोगों का जांच कर दवा का वितरण किया गया है।