फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Steam pipe leakage causes chaos in IPL sugar mill, two injured

Maharajganj News: आईपीएल चीनी मिल में स्टीम पाइप लीकेज से अफरातफरी, दो घायल

Tue, 04 Mar 2025 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Mar 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Steam pipe leakage causes chaos in IPL sugar mill, two injured
सिसवा बाजार। स्थानीय आईपीएल चीनी मिल में मंगलवार सुबह स्टीम पाइप में लीकेज होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। पांच घटे तक मिल का संचालन बंद रहा। इंडियन पोटाश लिमिटेड के सिसवा चीनी मिल शाखा में मंगलवार की भोर में तीन बजे के करीब अचानक स्टीम पाइप लाइन में लीकेज हो गया जिसे देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। विजयन्त अग्रवाल (55) व महिपाल सिंह (50) दो कर्मचारी गिरकर घायल हो गए। मिल प्रशासन ने घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आईपीएल सिसवा चीनी मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने बताया कि घायल कर्मचारियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान पांच घंटे मिल संचालन बंद रहा है। अब स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed