फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stay smart! Adulterated sweets can spoil the festival

Maharajganj News: रहें होशियार ! त्योहार फीका कर सकती हैं मिलावटी मिठाइयां

Fri, 08 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Stay smart! Adulterated sweets can spoil the festival
दुकानों पर बिक रहा मिलावटी खोआ। 
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटखोर लोगों की सेहत से खेल रहे हैं। मिठाई की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए धंधेबाज मिलावट तेज कर दिए।
विज्ञापन

गोरखपुर में मिलावटी खोवा पकड़ा गया है। संदेह है कि गोरखपुर की मंडी से महराजगंज जिले में भी मिलावटी खोया खपा दिया गया है।
सूत्रों की माने तो चावल का आटा मिलाकर खोआ बनाया जाता है। यह चावल 10 से 20 रुपये किलो मिल जाता है।
गोरखपुर की मंडी से खोआ में शकरकंद की मिलावट कर मंगाई जा रही है। इसके साथ ही मिल्क पाउडर से खोआ भी खूब बनाया जा रहा है। चिकनाई के लिए पाम ऑयल मिलाते हैं। इसके साथ ही आधा सिंथेटिक दूध और पाउडर दूध मिक्स करके नकली खोआ तैयार होता है।
पनियरा, घुघली, ठूठीबारी, निचलौल, नौतनवा, फरेंदा, बृजमनगंज, सिसवा, परतावल कस्बे में मिलावटी खोआ डंप होने की बात कही जा रही है। मिठाई बनाने के लिए शुद्ध खोआ और शुद्ध छेना मुश्किल से मिलता है। एक कारीगर ने बताया कि एक लीटर शुद्ध दूध जलाने पर उससे अधिकतम 180 से 200 ग्राम तक खोआ मिलता है।
विज्ञापन

वहीं अगर इससे छेना निकाला जाए तो उसकी मात्रा खोआ से भी 30 ग्राम कम होगी। इस तरह देखे तो एक किलोग्राम खोआ के लिए पांच लीटर शुद्ध दूध चाहिए। 50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 250 रुपये का दूध लगेगा। पूरा खर्च 350 रुपये प्रति किलो आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बनी मिठाई भी महंगी होगी। खोआ का सबसे अधिक प्रयोग गुलाब जामुन बनाने में होता है। दुकानों पर गुलाब जामुन 260 रुपये से 450 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।

पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 3000 लीटर रोजाना दूध का उत्पादन होता है। विभागीय योजनाओं से 21 डेयरी का संचालन होता है। शहर में रोजाना दुकानों से घरों तक करीब तीन लाख लीटर दूध की खपत होती है। इसकी पूर्ति के लिए धंधेबाज व्यवस्था करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed