फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   static majestrate appointed for pcs exam

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 19 स्टैटिक व नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 08 Jun 2022 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
static majestrate appointed for pcs exam
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 19 स्टैटिक व नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

महराजगंज। 12 जून को होने वाली उत्तर प्रदेश पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। साथ ही किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पांच रिजर्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं तीन रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी आरक्षित रखा गया है।
उत्तर प्रदेश पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा केे लिए जिले के 19 केंद्रों पर कुल 8710 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक आयुक्त व्यापार कर, जिला गन्ना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सदर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी चौक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सहायक आयुक्त खाद्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वितीय,पशु चिकित्सा अधिकारी फरेंदा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी को स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। वहीं सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फरेंदा तथा फरेंदा के तीन चकबंदी अधिकारी की ड्यूटी आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगी है।
विज्ञापन

इन्हें मिली सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी
प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला आबकारी अधिकारी, तहसीलदार निचलौल, फरेंदा व सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जलनिगम एवं उपायुक्त श्रम रोजगार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाते हुए दो से तीन केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं न्यायिक तहसीलदार सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिकारी अपने दायित्वों को लेकर तत्पर रहें। -सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों को दिए गए निर्देश
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। इसके लिए समय रहते ही सारी तैयारियों को पूरी की जाए। कहीं से किसी प्रकार की चूक न हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाए।

मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र ने यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी संबंधित केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट तक पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता से वे परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने साथ कोई भी ऐसी वस्तु लेकर ना आएं, जिसे प्रतिबंधित किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों व ड्यूटी में तैनात सभी जिम्मेदारों को उनके दायित्वों को बता दिया जाए। केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम व जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed