{"_id":"62152b0e7aa38e3dcc28cd24","slug":"static-majestrate-appointed-at-networkless-booths-maharajganj-news-gkp4278269136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क विहीन सभी केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क विहीन सभी केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सुदूरवर्ती सोहगीबरवा के साथ सभी 40 नेटवर्क विहीन बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। वे पूरी प्रक्रिया के दौरान कैमरे के साथ मतदान केंद्रों पर रहेंगे तथा निर्वाचन को बेहतर ढंग से कराने का कार्य करेंगे।
छठे चरण में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए सभी कार्मिकों को अभी से बेहतर ढंग से प्रक्रिया को पूरा कराने की जानकारी दी जा रही है। जिले के पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिनके 40 मतदान केंद्रों के 90 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां पर नेटवर्क की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इन केंद्रों की स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने एक -एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ कैमरा टीम को भी लगाया है। वे पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान केंद्रों पर मौजूद रहकर निर्वाचन को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने में योगदान देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नेटवर्क विहीन 40 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
नौतनवां के सर्वाधिक 27 मतदान केंद्र प्रभावित
नेटवर्क की समस्या से जिले के पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्र प्रभावित हैं। नौतनवां विधानसभा के 27 मतदान केंद्रों के 58 मतदेय स्थल, सिसवा विधानसभा के 10 मतदान केंद्रों के 24 मतदेय स्थल एवं फरेंदा विधानसभा के तीन मतदान केंद्रों के आठ मतदेय स्थल पर नेटवर्क की समस्या है। सिसवा विधानसभा में सोहगीबरवा एवं नौतनवा विधानसभा में नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र व जंगलों के आसपास के मतदान केंद्र इससे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सोहगीबरवा में जनरेटर की भी होगी व्यवस्था
सिसवा विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सोहगीबरवा में स्थित बूथों पर कार्मिकों के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि पथप्रकाश की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।