फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Start symbol loading work on time: Gurpreet

समय से शुरू करें सिंबल लोडिंग कार्य : गुरप्रीत

Thu, 23 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 23 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Start symbol loading work on time: Gurpreet
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की सामान्य प्रेक्षक गुरप्रीत कौर सप्रा ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विधान सभावार ईवीएम कमीशनिंग कार्य को देखा और समय से सिंबल लोडिंग का कार्य शुरू करने के दिए।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने अंतिम रेंडमाइजेशन के अनुसार मशीनों के सीरियल नंबर को मिलवाया और पार्टी, प्रत्याशी के प्रतिनिधियों व अभिकर्ताओं को दिखवाया। साथ ही सेंट्रल पीएस सिस्टम लगवाने के लिए कहा ताकि कोई भी निर्देश एक साथ सभी को दिया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बीयू, सीयू और वीवीपीएटी का बुथवार सेट तैयार किया जा रहा। उन्होंने प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कमीशनिंग की पूरी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि सिंबल लोडिंग का कार्य 23-24 मई को किया जाएगा। इसके उपरांत रैंडम आधार पर प्रत्याशियों के द्वारा चयनित ईवीएम मशीनों पर न्यूनतम 1000 मॉक पोल करवाया जाएगा। प्रत्याशी, पार्टी की संतुष्टि के उपरांत निर्धारित प्रारूपों और अभिलेखों पर हस्ताक्षर के उपरांत ही कमीशनिंग प्रक्रिया को पूर्ण माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा जिला प्रशासन प्रेक्षकगण के प्रेक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया शुचितापूर्ण तरीके से संपादित किया जाएगा। किसी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल को कोई शंका या समस्या है तो जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मुझसे या उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed