फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stamp papers

विक्रेताओं ने एसडीएम को स्टांप दोगुने दाम में बेचा

Wed, 30 Jun 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
stamp papers
विक्रेताओं ने एसडीएम को स्टांप दोगुने दाम में बेचा
विज्ञापन

11 वेंडर से स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। तहसील में स्टांप पेपर की कालाबाजारी की जांच करने के लिए आम आदमी कई महीने से परेशान है। जबकि वेंडर स्टांप को डंप कर दोगुने दाम वसूल रहे हैं। मंगलवार को आम आदमी बनकर एसडीएम स्टांप खरीदने पहुंचे तो उन्हें भी वेंडरों ने दोगुने दाम पर स्टांप दिया।
लोगों द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तहसील में स्टांप की खरीदारी करने निकले। इस दौरान उन्हें कोई पहचान न सका और आम आदमी समझ कर उनके साथ भी वही व्यवहार किया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्य कोषागार से जानकारी लेने के बाद तहसील के 11 वेंडर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि स्टाम्प विक्रेताओं से स्वयं 10, 50 व 100 के स्टांप खरीदने के लिए प्रयास किया, जिसमें केवल एक स्टांप विक्रेता करुणेश चौधरी ने 10 का स्टैम्प 20 रुपये में दिया। साथ ही बताया कि यह अभी आपको मिल जा रहा है और किसी के पास नहीं मिलेगा। वहीं अन्य स्टांप विक्रेताओं ने स्टांप देने से मना किया। उनका कहना था कि इस समय नहीं है। उसके लिए आपको व्यवस्था करना पड़ेगा और वह भी कल मिलेगा। जिसके बाद मुख्य कोषाधिकारी महाराजगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले पर कोषागार में स्टांप की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी कर अधिक मूल्य लेकर स्टांप बिक्री नहीं की जा सकती है। 11 स्टांप वेंडर/स्टांप विक्रेता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed