फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SRM team inspects health services in Laxmipur area

Maharajganj News: एसआरएम टीम ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल

Fri, 21 Aug 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
SRM team inspects health services in Laxmipur area
लक्ष्मीपुर सीएचसी समेत दर्जनभर उपकेंद्रों की परखी जमीनी हकीकत
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। एसआरएम टीम ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार से जायजा लिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके अग्रहरि और डॉ. समीर सिंह के नेतृत्व में एसआरएम टीम ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर समेत क्षेत्र के दर्जनभर स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया।
टीम ने एकमा, सिंहपुर थरौली, कवलदह उर्फ सैलदह, धुसवाकला समेत अन्य उपकेंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की। ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और मौजूद कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की। टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल और उपकेंद्रों पर सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान डॉ.अमित उपाध्याय, डॉ. मनीष, चीफ फार्मासिस्ट रामकृष्ण जायसवाल, आदित्य त्रिपाठी, पवन पाण्डेय, जितेंद्र, आलमगीर, विनय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed