फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SRM team inspected government hospitals and took stock of the facilities

Maharajganj News: एसआरएम टीम ने सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा

Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
SRM team inspected government hospitals and took stock of the facilities
राज्यस्तरीय एसआरएम की टीम ने सिसवा सीएचसी का किया निरिक्षण।स्रोत एसआरएम की टीम।
स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग (एसआरएम) टीम तीन दिनों से सरकारी अस्पतालों का कर रही है निरीक्षण
विज्ञापन

महाराजगंज। जनपद में आई स्टेट रिव्यू मॉनिटरिंग (एसआरएम) टीम सरकारी अस्पतालों की लगातार जांच कर रही है। शनिवार को एसआरएम टीम ने सदर, सिसवा, घुघली, परतावल, लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए इन अस्पतालों की सुविधाओं का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को सदर सीएचसी क्षेत्र के दो सब सेंटर और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व घुघली क्षेत्र के कई सब सेंटर व पीएचसी के सेहत जांची गई। स्वास्थ्य इकाई पर आने वाली गर्भवती को मिलने वाले इलाज के अलावा टीकाकरण, दवाओं के रखरखाव, मरीजों की सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की गई। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि टीम में डॉ. अनूप व डीपीएम राजेश शर्मा ने स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के बारे में गहनता से जांच किया।
विज्ञापन

टीम ने सब सेंटर परासखाड़, बैजनाथ पुर के अलावा बागा पार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच की। जांच के बाद टीम प्रदेश स्तर पर अपना रिपोर्ट भेजेगी। घुघली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि टीम में डॉ. एमएम त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने सब सेंटर बारीगांव, चौमुखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपूर महंथ के अलावा अन्य स्वास्थ्य इकाई की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएम टीम ने सिसवा सीएचसी का किया निरीक्षण
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, आरएसएम की टीम ने शनिवार को सिसवा सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य डीईआइसी मैनेजर अनंत कुमार व पीएसडब्लू डॉ. विजय कुमार ने बताया कि टीम ने अस्पताल परिसर, वॉर्डो की साफ- सफाई, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, रैन बसेरा, आयुष्मान ओपीडी, आयुष्मान कक्ष, पैथालोजी विभाग, चिकित्सक की नियुक्ति, विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। वहीं अल्ट्रासॉउन्ड, डिजिटल एक्सरे जैसे कई मेडिकल उपकरण उपलब्ध नही है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ईश्वरचंद विद्यासागर, फार्मासिस्ट शैलेश पाण्डेय, प्रदीप चौरसिया, सुरेश राय सहित आदि मौजूद रहे।

एसआरएम टीम ने सीएचसी लक्ष्मीपुर की व्यवस्थाओं को परखा
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसआरएम टीम ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन लक्ष्मीपुर क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। डिप्टी सीएमओ डॉ. ए.के. अग्रहरि और डॉ. समीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर के अंतर्गत बरगदवा अयोध्या, भगीरथपुर, रामनगर, लालपुर कल्याणपुर समेत करीब दर्जन भर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी जायजा लिया गया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लक्ष्मीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।


प्रसव व्यवस्था में सुधार के निर्देश, कमियों को दूर करने पर जोर
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, स्टेट रिव्यू मिशन के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी परतावल समेत आरोग्य मंदिर बड़हरा बरईपार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संयुक्त निदेशक अमित सिंह, पीसीपीएनडीटी विभाग लखनऊ की टीम और गोरखपुर के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार की टीम ने सीएचसी परतावल में लैब, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, एनसीडी, लेबर रूम और ओटी का निरीक्षण किया। इसके अलावा मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में प्रसव कक्ष की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर टीम ने संबंधित जिम्मेदारों को कमियों को दूर कर प्रसव व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं आरोग्य मंदिर बड़हरा बरईपार में भी प्रसव से जुड़ी कुछ कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. एमपी सिंह, संजीव सिंह, अमित कुमार, रिपुंजय पांडेय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed