फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Srinagar defeated Matihanwan in a thrilling Kabaddi match.

Maharajganj News: कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में श्रीनगर ने मटिहनवां को हराया

Sun, 22 Sep 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Sep 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Srinagar defeated Matihanwan in a thrilling Kabaddi match.
फरेंदा। एकल अभियान अंचल आनंदनगर के बृजमनगंज की ओर से रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां कबड्डी, दौड़, कूद और कुश्ती सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


कबड्डी का रोमांचक मुकाबला श्रीनगर व मटिहनवां के बीच खेला गया। जहां श्रीनगर की टीम विजेता बनी। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राज यादव व बालिका वर्ग में दिव्यांशी को पहला स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सर्वेश प्रथम व बालिका वर्ग में शिवांगी को पहला स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में निधि ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुमित प्रथम रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद बालक वर्ग में अभिजीत व बालिका वर्ग में सीता ने पहला स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस दौरान अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राधेश्याम, सोनू जायसवाल, खेल प्रशिक्षण प्रमुख शिवम जायसवाल, करुणेश उपाध्याय, पूनम लता, पिंटू व लड्डू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed