{"_id":"69484e69cda40d1807050770","slug":"sri-lankan-national-arrested-from-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-167285-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रीलंकाई नागरिक सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार- जानिए कैसे हुई इसकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रीलंकाई नागरिक सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार- जानिए कैसे हुई इसकी पहचान
Mon, 22 Dec 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:15 AM IST
सार
शनिवार रात करीब दस बजे एक व्यक्ति सोनौली आव्रजन कार्यालय एग्जिट मुहर लगवाने पहुंचा। अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट और वीजा देखा तो उसपर देश में प्रवेश के दौरान लगने वाली मुहर ही नहीं थी। इस पर अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान केनाडी राजेंद्रम निवासी श्रीलंका के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक
- फोटो : स्त्रोत- संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेपाल जाने की कोशिश में एक श्रीलंकाई नागरिक को शनिवार रात करीब दस बजे सोनौली इमीग्रेशन कार्यालय के अधिकारियों ने पकड़ कर पुलिस ने हवाले कर दिया। हालांकि उसके पास वैध भारतीय वीजा मिला पर उसके पासपोर्ट व वीजा पर भारत में एंट्री की मुहर नहीं थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब दस बजे एक व्यक्ति सोनौली आव्रजन कार्यालय एग्जिट मुहर लगवाने पहुंचा। अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट और वीजा देखा तो उसपर देश में प्रवेश के दौरान लगने वाली मुहर ही नहीं थी। इस पर अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान केनाडी राजेंद्रम निवासी श्रीलंका के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि उसका पासपोर्ट और वीजा वैध है लेकिन भारत में आने के बाद उसके पासपोर्ट और वीजा पर आव्रजन कार्यालय से प्रवेश की मुहर नहीं थी। इस वजह से उसे पकड़ लिया गया। जांच एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को सोनौली थाना लाया गया। सोनौली कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन