{"_id":"657f4ebeb457bb1db40467c4","slug":"spraying-of-medicine-done-through-drone-camera-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-11875-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ड्रोन कैमरे के माध्यम से कराया दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ड्रोन कैमरे के माध्यम से कराया दवा का छिड़काव
Mon, 18 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत बरवांकला व चढ़लहा में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बरवांकला मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह व प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह व चढ़लहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु देव चौरसिया तथा ग्राम प्रधान शत्रुविजय सिंह रहे। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से दवा छिड़काव कर किसानों को खेती करने का तकनीक बताया गया। इस अवसर पर बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने पोषण युक्त विभिन्न फलों व सब्जियों का स्टाल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत देवेंद्र यादव, ग्राम विकास अधिकारी गणेश तिवारी, महिला ग्राम प्रधान पूनम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन