फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sports

खेलों को मिलेगा बढ़ावा, तहसीलों में बनेगी प्रोत्साहन समिति

Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
sports
- अब तक सिर्फ जिले स्तर पर थी समिति, तहसील स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे एसडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तहसील स्तर पर प्रोत्साहन समिति बनाई जाएगी। अब तक यह समिति जिला स्तर पर थी। समिति के जिम्मेदार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समिति की आय बढ़ाने का भी कार्य करेंगे। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर आश्रित न रहना पड़े।
अब तक ग्रामीण स्तर पर युवा कल्याण विभाग द्वारा और निजी प्रयासों से खेल कराए जाते थे। जिला स्तर पर खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग समय-समय पर आयोजन कराता था। तहसील प्रोत्साहन समिति ब्लॉक से तहसील स्तर पर विविध प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने दी।
विज्ञापन

तहसील प्रोत्साहन समिति में यह होंगे शामिल
एसडीएम अध्यक्ष, सीओ उपाध्यक्ष, तहसीलदार सह उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक विशेष आमंत्रित सदस्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिव, उप क्रीड़ाधिकारी अथवा सहायक प्रशिक्षक, बीडीओ, बीईओ, एडीओ पंचायत, प्राचार्य राजकीय डिग्री व इंटर कालेज, निकायों के ईओ, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक उद्योग, दो उत्कृष्ट खिलाड़ी, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा नामित व्यक्ति, खेल संघ के प्रतिनिधि व अन्य को सदस्य के रुप शामिल किया गया है। समिति की प्रत्येक छह माह में एक बार बैठक होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed