फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports associations engaged in promoting players through events

Maharajganj News: आयोजनों के जरिए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में जुटे खेल संघ

Sun, 07 Apr 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sports associations engaged in promoting players through events
महराजगंज। जिले में बने खेल संघों की ओर से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का प्रयास जारी है। क्रिकेट, खोखो, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स संघ जिले में काम कर रहा है। इस संगठन की ओर से समय समय पर आयोजन कराया जाता है। इससे खिलाड़ियों को मौका मिलता है। जिले से लेकर मंडल व प्रदेश स्तर तक खिलाड़ियों को आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

महराजगंज क्रिकेट एसोशिएसन के सचिव विन्ध्यवासिनी सिंह ने बताया कि खेलों के प्रति अभिरुचि बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सांसद खेल स्पर्धा में क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। समय समय पर आयोजन के माध्यम ये अवसर दिया जाता है।
विज्ञापन

महराजगंज डिस्ट्रीक ताइक्वांडों एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा कहते हैं कि जिले में सिसवा, निचलौल, सदर में
प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। यहां नियमित खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाता है। प्रशिक्षकों को भी समय समय पर जानकारी दी जाती है। ताइक्वांडों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को शामिल कराया जा चुका है। बेटियों को आत्मरक्षा को हुनर विशेष रूप से सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो खो संघ के सचिव कुलदीप मणि कहते हैं कि खिलाड़ियों का मौका दिया जाता है। संघ की स्थापना ही इसी उद्देश्य से हुई है कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा सके। स्टेडियम में खो खो प्रतियोगिता कराई जाती है। आने वाले दिनों में बड़ा आयोजन कराने का विचार बनाया जा रहा है।

एथलेस्टिक्स एसोसिएशन के सचिव अमित त्रिपाठी ने बताया कि मंडल से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों तक खिलाड़ियों को पहुंचाया गया है। खिलाड़ियों को उचित अवसर दिया जाता है। जिले में खेल प्रतिभाओं का आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed