फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Spicy food is spoiling health

Maharajganj News: सेहत बिगाड़ रहा मसालेदार खाना

Mon, 29 Jan 2024 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jan 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Spicy food is spoiling health
महराजगंज। ठंड में सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ रही है। रजाई में दुबके लोग खूब तला-भुना और मसालेदार खाना खा रहे हैं। इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल में अपच, बदहजमी और पेट में दर्द के मामले बढ़ गए हैं। रोजाना 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। अनियमित दिनचर्या के कारण शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज भी बढ़े हैं। डॉक्टर लोगों को घर में ही हल्का व्यायाम और खानपान पर नियंत्रण करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लोग सर्दियों में तला-भुना और मसालेदार अधिक खाते हैं। यह कहा जाता है कि सर्दी है, पच जाएगा। जबकि, इन दिनों लोग ठंड की वजह से पानी कम पीते हैं, जिससे खाना पचने में देरी होती है। इससे सीने व गले में जलन, पेट में दर्द आदि की दिक्कतें होती हैं। सर्दियों में फूल व बंद गोभी अधिक खाई जाती है। दोनों में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जिनकी वजह से इन्हें खाने पर गैस अधिक बनती है।
विज्ञापन

ठंड की वजह से लोग व्यायाम बंद कर देते हैं, लेकिन खाने पर नियंत्रण नहीं कर पाते। इससे इन दिनों मधुमेह और रक्तचाप का स्तर भी बढ़ जाता है। हर दिन ओपीडी में ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनका रक्तचाप अनियमित है। ऐसे मरीजों को नियमित दवा खाने और घर में ही खुद को ठंड से बचाते हुए हल्का व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कमरे में कुछ ऐसे आसान व प्राणायाम हैं, जो आसानी से कर सकते हैं। इससे न केवल पाचन ठीक रहेगा, बल्कि मधुमेह व रक्तचाप पर भी नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed