फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Spend the composite amount on appropriate items on priority basis

Maharajganj News: कंपोजिट धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर उचित मदों में व्यय करें

Wed, 06 Mar 2024 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Mar 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Spend the composite amount on appropriate items on priority basis
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत और जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। निपुण भारत की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर उचित मदों में व्यय करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक माह में रिपोर्ट उनके समक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कंपोजिट धनराशि को विद्यालय में रैम बनवाने, विद्युतीकरण करने, व्हाइट बोर्ड लगवाने, शौचालय निर्माण और सुंदरीकरण जैसे कार्यों में इस्तेमाल करें। उन्होंने सभी विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा में न्यूनतम दो ट्यूबलाइट और एक पंखा लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि को अनिवार्य रूप से नियमानुसार खर्च करते हुए विद्यालय में कार्य कराएं। उन्होंने छात्र एवं शिक्षक की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से कराने में जनपद की प्रगति असंतोषजनक होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए, तत्काल टैबलेट में संबंधित ऐप को डाउनलोड करवाते हुए सभी शिक्षकों द्वारा छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति को टैबलेट के माध्यम से सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देश दिया।
विज्ञापन

पोषण समिति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभिन्न ब्लाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवाचार को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में उन्होंने अलग–अलग ब्लाकों को 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन करते हुए अलग–अलग योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पनियरा को आदर्श पोषण वाटिका स्थापित करने, सिसवा को गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य व पोषण प्रबंधन प्रभावी ढंग से करने, निचलौल में मुसहर बस्तियों में बच्चों के लर्निंग आउटकम में सुधार करने, नौतनवां में सैम/मैम बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पुनर्वास करने और विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, लक्ष्मीपुर में मिशन यशोदा के अंतर्गत लर्निंग आउटकम में सुधार और प्रगति संबंधी आख्या उनके सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नौ मार्च से शुरू हो रहे पोषण पखवाड़े को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षण में प्रभावी सुधार हेतु संबंधित विभाग सभी जरूरी कदम उठाएं। इस दौरान बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीओ दुर्गेश कुमार सहित सभी एबीएसए और सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed