{"_id":"6a88b2fcc238d2d8d007df26","slug":"speeding-mixer-truck-crashes-into-house-driver-critically-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183705-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार मिक्सर वाहन मकान में घुसा, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार मिक्सर वाहन मकान में घुसा, चालक गंभीर
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौक पर शुक्रवार भोर में तेज रफ्तार मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया और मिक्सर मशीन पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भोर में दो बजे मिक्सर वाहन तेज गति से सक्सेना चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान के हिस्से को नुकसान पहुंचा और मिक्सर मशीन भी पलट गई। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर मिक्सर मशीन पलटने से कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए मिक्सर वाहन को मौके से हटवाया, इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची चालक अम्बुज कुमार (30) निवासी टिकरिया चंद जिला बाराबंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्रेन की सहायता से पलटे हुए मिक्सर मशीन को भी हटवा दिया गया है।