फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Speed took away three lives, the journey remained incomplete

Maharajganj News: रफ्तार ने छीनीं तीन जिंदगियां, अधूरा रह गया सफर

Sat, 02 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Speed took away three lives, the journey remained incomplete
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। 
महराजगंज/परतावल। शुक्रवार की देर रात महराजगंज जिले के सेमरा चंदौली में सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दिल दहला देने वाली घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया और लोगों की भीड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की ओर दौड़ पड़ी। हादसा में परतावल कस्बे के महंत अवेद्यनाथ नगर के दो चचेरे भाइयों, राजन और आनंद और परसा खुर्द गांव के तबारक की जान चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजन और आनंद महराजगंज शहर में कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी ओर, परसा खुर्द के तबारक और उनके दोस्त अरमान भी एक अन्य बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने के दौरान रास्ते में दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजन, आनंद और तबारक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अरमान की हालत नाजुक बनी हुई है और अभी खतरा टला नहीं है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और मोहल्ले के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचे। वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। राजन के पिता अनिरुद्ध अपने इकलौते बेटे की मौत से बार- बार बेहोश हो रहे थे। उन्होंने रुंधे गले से बताया, राजन घर से बोलकर गया था कि जल्दी लौट आएगा। उसने कहा था कि महराजगंज से काम निपटाकर घर पर ही खाना खाएगा।
आनंद के पिता अशोक का भी यही हाल था। उन्होंने बताया कि दोनों भाई हंसते-मुस्कुराते हुए घर से निकले थे। आनंद के बड़े भाई अशोक का रो-रोकर बुरा हाल था। परसा खुर्द के तबारक के परिवार का भी दुख असहनीय था। उनके परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अपने बेटे की मौत पर फूट-फूटकर रो रहे थे। मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार एक-दूसरे को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे।

स्थानीय नेताओं ने जताया शोक : हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता काशीनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। काशीनाथ सिंह ने कहा, यह हादसा बेहद दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed