{"_id":"673265c8544dc4a8700ffb06","slug":"spectators-were-happy-to-see-the-staging-of-tadka-massacre-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135486-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ताड़का वध का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ताड़का वध का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक
Tue, 12 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बागापार। परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के रविवार को जय मां काली आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया। मंचन को देख दर्शक आनंदित हो गए।
कलाकारों ने दिखाया कि गुरु विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को लेकर आश्रम में पहुंचते हैं। यज्ञ शुरू होते ही राक्षसों ने विघ्न डालने का प्रयास किया। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ताड़का सहित कई राक्षसों का वध कर यज्ञ सम्पन्न कराते हैं। इसके बाद धनुष यज्ञ में भाग लेने विश्वामित्र के साथ श्रीराम वन में गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार करते हैं। लीला देखने के लिए क्षेत्र के काफी दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, अध्यक्ष दिव्यांश पांडेय, संजय विश्वकर्मा, रमाकांत मिश्र, शिवेंद्र पांडेय आदि माैजूद रहे।