फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Special kit making maths difficult

Maharajganj News: गणित की मुश्किल आसान कर रही विशेष किट

Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Special kit making maths difficult
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी गणित की रोचकता किट के सहारे सीख रहे हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से एक विशेष किट विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई है। सोमवार को राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर के विद्यार्थियों ने इसका उपयोग सीखा। राजकीय माध्यमिक के लगभग छह हजार विद्यार्थियों को अगस्त के आखिरी सप्ताह में विभाग की तरफ से विशेष गणित किट मिली। इसके सहारे गणित की जटिलता कैसे दुरुस्त की जाए। इसकी जानकारी बच्चों को दी गई। प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बच्चों को गणित किट का उपयोग सिखाते हुए कहा कि गणित की अवधारणाओं को आसान और समझने योग्य बनाने के लिए यूपी बोर्ड ने इसे विकसित कराया है।
विज्ञापन

यह गणित के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए है। गणित को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन विशेष किट के माध्यम से इसे सीखना सरल है। काउंटिंग ग्रिड और क्यूब्स से जोड़-घटाव, ज्यामितीय और माप जैसी अवधारणा सीखा जा सकता। क्लॉक और मेजरिंग कंटेनर से समय और मात्रा की अवधारणा सीखी जा सकती है। विशेष किट की सामग्री के बारे में जानकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

विशेष किट में इनका समावेश : विशेष गणित किट में ज्यामितीय इंस्ट्रूमेंट, मीटर टेप, थर्मामीटर, काउंटिंग ग्रिड, क्यूब्स, क्लॉक, मेजरिंग कंटेनर और मीटर स्केल जैसी सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित के प्रति रोचकता बढ़ाने व सहजता से समझने के लिए बोर्ड की तरफ से मिले विशेष गणित किट 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों को उपलब्ध कराकर प्रयोग सिखाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed