फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP workers staged a sit-in

Maharajganj News: सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 01 May 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 May 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
SP workers staged a sit-in
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के जिला इकाई पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। महिलाओं पर उत्पीड़न बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि बीते कई सप्ताह से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके आवास पर भी हमला किया गया। पांच दिन पहले बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर हमला किया गया था। इसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट भी आई थीं। इस घटना के बाद प्रशासन की ओर से काेई कार्रवाई नहीं की गई। इसका संगठन विरोध करता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो रही है। महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। समाज में उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन शासन इसे लेकर गंभीर नहीं है। इस मौके पर संगठन के निर्मेष मंगल, प्रणय गौतम, राजेश यादव, विनय कुमार यादव, भोला यादव, राहुल शर्मा, कुबेर, सूरज, दीनबंधू, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed