{"_id":"6792634ba77648394e0b2c29","slug":"sp-workers-burnt-the-effigy-of-mahant-raju-das-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141207-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सपा कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सपा कार्यकर्ताओं ने महंत राजू दास का फूंका पुतला
Thu, 23 Jan 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया स्व. मुलायम सिंह यादव के बारे में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के विवादित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को मुजुरी चौराहे पर पुतला फूंका। उन्होंने महंत पर केस दर्ज करने की मांग की।
सपा नेत्री सुमन ओझा ने कहा कि राजू दास की ओर से सपा मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बारे में जो बयान दिया गया है वह बेहद ही शर्मनाक है। इसे लेकर देश और प्रदेश में जगह-जगह पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जा रही है। महंत राजू दास ने महाकुंभ मेले में मुलायम सिंह की मूर्ति लगाए जाने का जो विरोध किया और एक बयान जारी किया था जो पीड़ित के लिए बहुत ही शर्मनाक है। इस मौके पर लालू यादव, अंबिका यादव, हुशेद्र यादव, राजेश्वर तिवारी, राम नगीना यादव, अमरेंदर यादव, राम अवध यादव, अजय प्रजापति मौजूद रहे। संवाद