फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP did a surprise inspection of Paniara police station.

Maharajganj News: एसपी ने पनियरा थाने का किया औचक निरीक्षण

Fri, 06 Mar 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
SP did a surprise inspection of Paniara police station.
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को पनियरा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही हथियारों की सफाई, रखरखाव और संबंधित रजिस्टर की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी ने थाना कार्यालय में सभी आवश्यक अभिलेखों की समीक्षा की। मालखाने में जब्तशुदा सामान की सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड की जांच की। हवालात की स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध तथा बंदियों की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक की व्यवस्था भी देखी। पुलिस अधीक्षक ने सभी बीट आरक्षियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें। उन्होंने क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर, चोर-उचक्कों तथा शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर सतत नजर रखने के सख्त आदेश जारी किए। इस दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण को मजबूत करने, जनता की बेहतर सेवा सुनिश्चित करने तथा थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed