फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP demonstrated and submitted a memorandum to the SDM

सपा ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP demonstrated and submitted a memorandum to the SDM
एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
सपा ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

महराजगंज। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम सदर को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि सपा की ओर से सात अगस्त को मंडल दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। पिछड़े, दलितों, आदिवासी, महिलाएं और अल्पसंख्यक के हित के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के चलते सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशें पूरी तरह से लागू की जाएं। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के सम्मान की रक्षा के लिए सपा आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, बिंद्रेश कन्नौजिया, जगदंबा गुप्ता, अतुल पटेल, निर्मेष मंगल, दिलीप शुक्ला, परशुराम, कुंदन सिंह, शमीम खान, राजेश निषाद, दीनबंधु दीपू यादव, राम ललित मौर्य, राजाराम निषाद, राधेश्याम, विजय जायसवाल, महेंद्रा नंद जायसवाल, विद्यासागर यादव, आद्या दुबे, सुनील मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया, गोरख यादव, सूरज यादव, गोलू पासवान, रमेश, केशव जायसवाल, रफीउल्लाह, अखलाक, हीरालाल जख्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव 10 को आएंगे
महराजगंज। सपा के प्रदेश सचिव अभिषेक कटियार 10 को अगस्त को जिले में आएंगे। वह फरेंदा एवं गोपाला गांव में पिछडे़ वर्ग के लोगों से संवाद कर पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए गोपाला गांव में पार्टी पदाधिकारियों ने भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

यह जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी महेंद्रा नंद जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर में पार्टी पदाधिकारी गोपाला पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन समेत अन्य पदाधिकारी जनसंपर्क में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed