फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sp cycle yatra

अब साइकिल यात्रा से उपलब्धियां बताएगी सपा

Sun, 01 May 2016 01:23 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
sp cycle yatra
सपा की बैठक
महराजगंज में  समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें रविवार से चलने वाले साइकिल यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, सिसवा तथा सदर के विधायक घोषित प्रत्याशी व पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी तथा विधानसभा अध्यक्ष व पार्टी के पदाधिकारियों की पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि वे अपने -अपने विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश की समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की साइकिल यात्रा महराजगंज मुख्यालय पर, सिसवा की सिसवा शहर में, पनियरा की परतावल से हरपुर तिवारी, फरेंदा की फरेंदा शहर में तथा नौतनवा की नौतनवा शहर में एक मई को साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। सपा महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किया है। पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपना भला किया। सपा ही ऐसी पार्टी है।
विज्ञापन

जो सभी वर्गों को लेकर चलती है। ऐसे में सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में जाना चाहिए। एक से 10 मई तक साइकिल यात्रा के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।विधायक सुदामा प्रसाद, वरिष्ठ नेता डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed