फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sore throat due to viral infection

Maharajganj News: वायरल में संक्रमण कर रहा गला खराब

Thu, 30 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sore throat due to viral infection
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
महराजगंज। मौसम का बदलाव वायरल फीवर के प्रकोप को मजबूती दे रहा। चपेट में पहुंचे लोगों को तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रहीं। ओपीडी में 12 ऐसे रोगी पहुंचे जो वायरल फीवर की चपेट में थे और उपचार भी करा रहे थे लेकिन लगातार आ रही सूखी खांसी ने गला खराब कर दिया। इससे आवाज निकालने में भी असुविधा होने लगी है। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 662 रोगियों का उपचार हुआ। अधिकतर रोगी वायरल फीवर के ही दिखे। लेकिन मरीज वायरल के नए लक्षण से परेशान थे। 12 ऐसे रोगी पहुंचे जिन्हें लगातार सूखी खांसी बेदम कर रही है। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इसी के कारण गला भी खराब हो रहा जिससे आवाज निकलने में भी असुविधा हो रही। ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. अनिरुद्ध ने एहतियात व अन्य परामर्श दिया। उन्होंने ने बताया कि वायरल पीड़ितों में ही यह खतरा बढ़ा है। वायरल में इम्युनिटी पहले से कमजोर है। इसमें लगातार बदलते मौसम के कारण गले की आहार व श्वसन नली में संक्रमण से सूखी खांसी की रफ्तार बढ़ी है। संक्रमण व सूजन के कारण गला बैठ रहा। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समस्या होने पर गर्म पानी का सेवन शुरू करें और गर्म पानी में नमक-फिटकरी मिलाकर गरारा सुबह शाम शुरू करें। अगर गले में भीतर संक्रमण के कारण जख्म महसूस हो रहा तो गरारा करने वाले पानी में बेटाडिन माउथवॉश की कुछ बूंद डाल सकते हैं जो जख्म भरने में मदद करेगी। गले में समस्या होने पर अधिक कठोर खाद्य का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed