फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonu Gond top in high school

हाईस्कूल में महराजगंज जिले के टापर

Sun, 19 Jun 2022 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sonu Gond top in high school
हाईस्कूल : टाइल्स लगाने वाले का बेटा बना जिला टॉपर
विज्ञापन

महराजगंज। सोशल मीडिया से दूरी और प्रतिदिन आठ से नौ घंटे पढ़ाई करके पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में हाईस्कूल की पढ़ाई करने वाले सोनू गोंड ने जनपद में टॉप किया है। 94.5 फीसदी अंक पाने वाले सोनू इंजीनियर बनकर पिता के सपने को साकार करना चाहते हैं। सोनू के पिता राधेश्याम मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करते हैं।
बेलभरिया गांव के रहने वाले सोनू गोंड ने बताया कि उनके पिता राधेश्याम हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। माता कौशल्या देवी हौसला बढ़ाती रहती हैं। पिता चाहते हैं कि इंजीनियर बनूं। आगे इसी दिशा में पढ़ाई करके उनके सपने को साकार करना चाहता हूं। सोनू का दूसरा भाई आकाश कक्षा चार में पढ़ता है। सोनू को क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है। खाली वक्त में प्रतियोगिता की किताबें पढ़ते हैं। सोनू ने बताया कि मामा प्रमोद गोंड के घर लक्ष्मीपुर जरलहिया में रहकर पढ़ाई की। मामा का मार्गदर्शन मिलता रहता है। वह आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करते हैं। सोनू के चाचा नरसिंह गोंड, प्रमोद, गिरिजेश ने सोनू की सफलता पर खुशी जाहिर की है। सोनू ने बताया कि सफलता के लिए सतत परिश्रम की जरूरत होती है। स्कूल में शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिला। सोनू को गणित विषय बहुत पसंद है। विद्यालय में गणित के शिक्षक बेहतर ढंग से पढ़ाते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं नवनीत
महराजगंज। सिसवा कस्बे के आरपीआई कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र नवनीत प्रजापति ने 94.17 फीसदी अंक हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। नवनीत के पिता ब्रह्मानंद मुंबई में बढ़ई का काम करते हैं। नवनीत डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेरमा गांव के रहने वाले नवनीत अपना आदर्श बड़ी बहन नंदनी को मानते हैं। नवनीत ने बताया कि नंदनी ने वर्ष 2018 में हाईस्कूल, 2020 में इंटर में जिले की टॉप सूची में स्थान हासिल किया था। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का ठानी और सफलता हासिल की है। बताया कि प्रतिदिन कम से कम आठ घंटे पढ़ाई करता था। सोशल मीडिया से दूर रहता था। खाली वक्त में दोस्तों और परिवार के बीच समय गुजारता हूं। नवनीत के पिता ब्रह्मानंद बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। माता सिंधु देवी बेटे की सफलता पर काफी खुश हैं। नवनीत दो भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पसंदीदा शिक्षक वारिश अली हैं, जोकि विज्ञान पढ़ाते हैं। नवनीत बताते हैं कि वह कठिन से कठिन विषय को भी सहजता व सरलता से समझा देते हैं। गलती होने पर डांटने के बजाय बेहतर ढंग से समझाने का प्रयास करते हैं। नवनीत का पसंदीदा विषय विज्ञान है।
आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं आकाश यादव
महराजगंज। फरेंदा कस्बे से थोड़ी दूरी पर बसे गांव रूनुआ निवासी आकाश यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आकाश सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मथुरानगर के छात्र हैं। आकाश के पिता किसान हैं। जबकि आकाश आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
किसान राकेश यादव के बेटे आकाश यादव को हाईस्कूल में 94.17 प्रतिशत अंक मिला है। वह संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर हैं। आकाश ने बताया कि गणित विषय पढ़ने में रुचि है। विद्यालय में गणित के शिक्षक बाबूलाल पटेल उनके आदर्श शिक्षक हैं। आकाश प्रतिदिन औसतन आठ घंटे पढ़ाई करते थे। उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है। खाली वक्त में दोस्तों से बातचीत करना अच्छा लगता है। राजनीति में खास रुचि नहीं रखने वाले आकाश के पसंदीदा नेता पीएम नरेेंद्र मोदी हैं। वह बताते हैं कि पीएम की मन की बात सुनकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। मां मंजू देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की। आकाश ने बताया कि आगे बढ़ने के लिए विषय का पूरा ज्ञान होना जरूरी होता है।
शिक्षक के बेटे अमित कुशवाहा को मिला जिले में तीसरा स्थान
महराजगंज। हाईस्कूल की परीक्षा में 93.67 फीसदी अंक हासिल करने वाले अमित कुशवाहा को जिले में तीसरा स्थान मिला है। सिसवा नगर के सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाले अमित इंजीनियर बनना चाहते हैं। स्कूल में गणित के शिक्षक अरविंद पांडेय उनके आदर्श रहे हैं। वह समय-समय पर मार्गदर्शन करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते थे।

सिसवा कस्बे के आईपीआई कॉलेज बीजापार के हाईस्कूल के छात्र अमित कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई की है। अमित का कहना है कि केवल किताबों में उलझे रहने से पढ़ाई नहीं होती है। कम समय में मन लगाकर पढ़ने से विषय बेहतर तरीके से समझ में आता है। अमित की राजनीति में रुचि नहीं है। वह खाली वक्त में क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। अमित सोशल मीडिया से ज्यादा दूर नहीं रहे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया से भी कुछ ज्ञान की बातें मिल जाती हैं। उन्होंने बताया कि दो बहनें हैं। बड़ी बहन अनुराधा बीएससी नर्सिंग लखनऊ से कर रही हैं। दूसरी बहन मनीषा बीए कर रही है। पिता सुदामा चैनपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। माता मुन्नी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed