{"_id":"6856fd20c2677f974e07d9f4","slug":"sonauli-nagar-panchayat-will-get-electricity-for-2130-hours-daily-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152524-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली नगर पंचायत को रोजाना 21.30 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली नगर पंचायत को रोजाना 21.30 घंटे मिलेगी बिजली
Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोनौली नगर पंचायत के नागरिकों के लिए राहत भरी की खबर है। अब उन्हें रोजाना 21.30 घंटे तक निर्बाध शहरी विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। शासन स्तर से मिली इस स्वीकृति के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नवसृजित नगर पंचायत सोनौली को 132 केवी संपतिहा, नौतनवां विद्युत उपकेंद्र से निर्गत 33 केवी सोनौली पोषक लाइन व 33/11 केवी उपकेंद्र सोनौली के माध्यम से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। यह निर्णय शासन के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निर्देश के अनुपालन में लिया गया है।
शासन की ओर से जारी किए पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त उपकेंद्र से जुड़े अन्य 11 केवी पोषकों को पूर्व निर्धारित शिड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति देना सुनिश्चित करना अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता (वितरण) की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता वाई पी सिंह ने बताया कि सोनौली में 21 घंटे 30 मिनट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नौतनवा को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है। संवाद