{"_id":"6508aac41855728d360f9047","slug":"sonauli-border-queue-of-trucks-till-chandithan-drivers-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6017-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली बॉर्डर : चंडीथान तक ट्रकों की कतार, चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनौली बॉर्डर : चंडीथान तक ट्रकों की कतार, चालक परेशान
विज्ञापन
फोटो
चार-पांच दिनों से जाम में ट्रक चालक फंसे, सड़क पर बना रहे भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग एक माह से ट्रकों की लंबी कतार चंडीथान तक लगी है। चालकों को परेशानी हो रही है। ट्रक चालक चार-चार दिन से भोजन सड़क पर बनाने के लिए विवश हैं। सामान समय से नहीं पहुंचने से नेपाल के व्यापारी परेशान हैं।
जानकारी के मुताबिक, लगभग एक माह से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ट्रकों का जाम लगा है। प्रत्येक दिन जाम कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह नौतनवां के पेट्रोल पंप के पास कुछ ट्रक चालक भोजन बनाते दिखे। ट्रक चालक मुकेश कुमार ने बताया कि कोलकाता से मशीन पार्ट्स लेकर सिद्धिविनायक जाना है। चार दिन से नौतनवां में ही अटके हुए हैं। बिलकुल आगे नहीं बढ़ सके हैं। जाम कम नहीं हो रहा है। पता नहीं कब तक यह स्थिति रहेगी। बंगाल से आए ट्रक चालक कारु, मिथिलेश और सागर ने बताया कि कोलकाता से मशीन पार्ट्स लेकर भैरहवा जाना है। जाम होने के कारण समस्या हो रही है।
ट्रक चालकों ने कहा कि रास्ते में रुकने पर समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गाड़ी देर से होने से खर्चा व्यापारियों को वहन कहना पड़ेगा। नेपाल से व्यापारियों के फोन लगातार आ रहे हैं, लेकिन क्या किया जाए। कुछ व्यापारी तक नौतनवा तक आकर स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। स्थिति देखकर लग रहा है कि आने वाले 15 दिनों तक जाम कम होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रकों की लंबी कतार लगी है। जाम की समस्या दूर कराने के लिए कोशिश की जा रही है।