फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Son beat up his parents to get the property transferred to his name.

Maharajganj News: संपत्ति अपने नाम लिखाने के लिए बेटे ने मां-बाप को पीटा

Sun, 28 Jun 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Son beat up his parents to get the property transferred to his name.
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर निवासी एक बेटे ने संपत्ति बंटवारे को लेकर बुधवार को बुजुर्ग माता-पिता को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रामनगर निवासी एक व्यक्ति के तीन बेटे हैं। इनमें से सबसे बड़ा बेटा अक्सर अपने हिस्से की संपत्ति लिखवाने को लेकर माता-पिता को मारता-पीटता है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे नशे में धुत होकर उसने माता-पिता को मारा-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे आरोपी के पिता ने फोन पर बताया कि उनके तीन बेटे तथा दो बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

तीनों बेटे मुंबई में रहकर शटरिंग का कार्य करते हैं। उनका बड़ा बेटा हमेशा उनको प्रताड़ित करता है। उनके पास कुल 80 डिसमिल जमीन है, जिसमें से अपने हिस्से की जमीन लिखवाने के लिए बुधवार को बड़े बेटे ने माता-पिता को मारा पीटा। ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर के पुलिस बुलाई। पुलिस एंबुलेंस से दोनों बुजुर्गों को पनियरा अस्पताल ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां आरोपी के माता की हालत गंभीर बनी हुई है। वह पहले से ही बीमार चल रही थीं। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed