{"_id":"66e1baf5c9a9a4128f0d37c4","slug":"son-attacks-father-with-knife-condition-critical-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131119-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
Wed, 11 Sep 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में पिता-पुत्र के बीच शुरू हुआ विवाद में बेटे ने पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। घायल के साथ कोई परिजन नहीं होने के चलते सीएचसी परतावल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां क्षेत्र के मोहनापुर निवासी रमेश (45) का अपने ही बेटे सूरज के साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पिता के हाथ, पैर, सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में एंबुलेंस के सहारे सीएचसी परतावल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
रेफर होने के बाद भी वह सीएचसी में ही पड़ा रहा। गोरखपुर ले जाने के लिए उसे किसी का सहारा नहीं मिला। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पत्नी की तबीयत खराब होने पर पिता ने इलाज में कोई ध्यान नहीं दिया था। इस बात को लेकर परिवार में पहले से ही कलह चल रहा था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ है। पुत्र की तलाश की जा रही है।