फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   somewhere mud and somewhere waterlogged

Maharajganj News: कहीं कीचड़ तो कहीं जलभराव ने बढ़ाईं दुश्वारियां

Sat, 01 Jul 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
somewhere mud and somewhere waterlogged
महुअवां ढाला गांव के सड़क पर भरा पानी,इस दौरान पानी के रास्ते जाति महिलाएं।संवाद
फोटाे
विज्ञापन



बस स्टेशन पर यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसिबत, मुहल्लों में लोग रहे कुछ देर परेशान



संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। कहीं कीचड़ तो कहीं जलभराव से लोगों को परेशान रहे। बस स्टेशन पर कीचड़ के कारण यात्रियों को बस में सवार होने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में पड़ताल के दौरान लोगों की समस्याएं सामने आईं। लोगों ने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं।



शुक्रवार की सुबह 10 बजे गांधी नगर मुहल्ले में सड़क पर जलभराव रहा। लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही थी। महेंद्र ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर जलभराव हो जाता है। नगर पालिका प्रशासन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। करीब 11 बजे जिला अस्पताल परिसर में पानी से लबालब दिखा। ओपीडी गेट के पास जलभराव से होकर मरीजों आना-जाना पड़ा। चेहरी गांव के रामकेश ने बताया कि बारिश होने पर समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

11ः30 बजे सदर सीएचसी में डॉक्टर के चेंबर से कर्मी निकाल रहे थे। यहां शेड के रास्ते से पानी अंदर आ रहा था। कर्मियों ने कहा कि जब भी बारिश होती है, इस तरह की समस्या जूझना पड़ता है। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि बारिश होने पर कक्ष में पानी आ जाता है। टीन शेड को ठीक करा दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे शास्त्री नगर मुहल्ले में सड़क पर जलभराव दिखा। लोग पानी से होकर आते-जाते दिखे। संजीव यादव ने बताया कि अभी तो यह मानसून की पहली बारिश है। इसी में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। बारिश कम हुई इस वजह से जलभराव कुछ देर तक ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12ः30 बजे विस्मिल नगर वार्ड में सड़क पर कीचड़ के बीच लोग गुजर रहे थे। थोड़ी सी चूक होने पर लोग कीचड़ में गिर जा रहे थे। रास्ता ठीक नहीं होने के कारण यह समस्या हो रही थी। मुहल्ले के उस्तान अली ने बताया कि सड़कों को ठीक कराने में अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर में समस्याएं ज्यादा हैं, लेकिन निस्तारण की दिशा में काम नहीं हो रहा है। योगेंद्र ने कहा कि बहुत समस्या है, क्या किया जाय। कम बारिश में यह हाल है, अगर ज्यादा बारिश हो गई तो क्या होगा।

दोपहर करीब एक बजे सीएमओ कार्यालय परिसर में जलभराव दिखा। सड़क से होकर आने-जाने वाले लोगों ने कहा कि यह समस्या जब-जब बारिश होती है, तब-तब होती है। करीब 1ः30 बजे शहर के विस्तारित क्षेत्र महुअवां में सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। वीरेंद्र सहानी, कल्लू ने बताया कि शहर में गांव शामिल हुआ था तो लगा थाकि पुरानी समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।



...
कोट



शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। जलनिकासी की समस्या दूर कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।



-डॉ. पुष्पलता मंगल, अध्यक्ष, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed