फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Somewhere it rained and somewhere it drizzled

Maharajganj News: कहीं हुई झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

Fri, 26 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained and somewhere it drizzled
नौतनवां क्षेत्र में हुई तेज बारिश से नौतनवां रेलवे स्टेशन चौराहे पर जलभराव।संवाद
पांच एमएम हुई बारिश, अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में पांच एमएम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट अगले दो दिन रहने की संभावना है। उधर, बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि 26 व 27 मई को बारिश होने की संभावना है। हवा की गति तेज हो सकती है। आने वाले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम में नमी 35 से 90 प्रतिशत के बीच रहेगी। दोपहर बाद पछुआ चलेगी। सुबह पुरवा हवा चलेगी। खेती के लिए मौसम अनुकूल हो गया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर (गोंडा) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने बताया कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। बारिश से खरीफ फसल के लिए खेत की तैयारी करने और बेहन डालने में किसानों का मदद मिलेगी। खेतों में लगी गन्ना, मेंथा, मक्का की फसल के साथ आम और कटहल के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा संवाद के अनुसार बारिश से सिंदुरिया-सिसवा पर जल भराव हो गया है। सिंदुरिया चौराहा निवासी सत्तन, मुनेशर, मनोज, शैलेश शर्मा, पतरु, जंत्री प्रसाद आदि का कहना है कि जलभराव से लोगोंं को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

..
हल्की बारिश में भी सड़क पर जलभराव
नौतनवां। आदर्श नगर पालिका नौतनवां में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बारिश होने पर जलभराव हो गया। नलियों का कचरा पानी के साथ सड़क पर आ गया। कीचड़ युक्त पानी से होकर लोगों को आना-जाना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से नौतनवां कस्बे के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां परिसर, रेलवे स्टेशन चौराहे पर जलभराव हो गया। कस्बे के अटल सिंह, उमेश, इंद्रजीत यादव, रामाज्ञा यादव, संजय जायसवाल, विक्रम आदि ने बताया कि जलभराव होना नई बात नहीं है। जब भी बारिश होती है तो स्टेशन चौराहा, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर व तहसील परिसर में जलभराव हो जाता है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि नाला बनने की स्वीकृति मिल गई है। धन भी आ गया है। जल्द नाले का निर्माण कराया जाएगा।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed