फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Some enthusiasm for voting, some silence

Maharajganj News: मतदान के लिए कहीं उत्साह, तो कहीं सन्नाटा

Sat, 01 Jun 2024 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Some enthusiasm for voting, some silence
घुघली। क्षेत्र के मतदाताओं में शनिवार को मतदान के लिए गजब का उत्साह रहा। बूथ पर समय से पहुंच कर घंटों कतार में खड़ा रहे। अपनी बारी आने पर मतदान किया। कुछ बूथों पर सन्नाटा रहा। कई बूथों पर बिजली न होने से जनरेटर लगाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को घुघली क्षेत्र के भुवना प्राथमिक विद्यालय पर 9.30 बजे बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार थी। हाथ में आधार कार्ड लिए महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। वहीं पुरुषों की कतार भी कम नहीं नहीं थी, लेकिन धूप के लिए इंतजाम काफी नहीं था। विद्यालय पर महिलाएं पानी के लिए हलकान रहीं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय भुवनी बूथ पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही यहां लंबी कतार में खड़ी महिलाएं अपनी बारी आने का इंतजार कर रही थीं। यहां पुरुष मतदाता नहीं दिखे। 10.30 बजे प्राथमिक विद्यालय खानपुर बूथ पर भी महिला पुरुष मतदाताओं की कतार लंबी थी। 11 बजे मेदनीपुर प्राथमिक विद्यालय में भी भीड़ अधिक रही, लेकिन 11:20 बजे से 12:30 बजे तक बेलवा तिवारी, घुघली मंगलपुर पटखौली में मतदान बूथ पर सन्नाटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के इस उत्सव में पकड़ियार बिशुनपुर, मेदनीपुर, कोटिया, खुटामैदान, कोटवा, विश्वनाथपुर आदि गांवों में बिजली न होने के कारण जनरेटर से बिजली का कार्य चलाया गया। मेदिनीपुर व मंगलपुर पटखौली में भी खुले मैदान में चिलचिलाती धूप में कतार में महिलाएं खड़ी दिखीं। कई जगहों पर केवल नाम मात्र का स्ट्रेचर लगाया गया था, तो कही कतार में लगी महिलाएं प्यास से व्याकुल थीं। घुघली नगर में बना पिंक मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed