फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Solution to soldiers' problems is administration's priority

Maharajganj News: सैनिकों की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता

Thu, 21 Sep 2023 12:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Solution to soldiers' problems is administration's priority
फोटो-
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सैनिक बंधु की बैठक को संबोधित करते हुए बोले अपर जिलाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सैनिकों का देश के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। सैनिकों को अपनी समस्याओं को बताने के लिए बैठक का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, वे कभी भी जिले में आकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं।
ये बातें जिला सैनिक बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कही। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं को सुना एवं तत्काल फोन पर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। भूतपूर्व सैनिकों की ओर से फसल बीमा, भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, आवास आवंटन व अतिक्रमण से संबंधित आठ मामले आए। अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाले सैनिकों का कोई मामला आए तो वे गंभीरता से उसके निदान का कार्य करें।
विज्ञापन

संचालन करते हुए जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी धीरेंद्र राय ने भी विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने को कहा। इस दौरान मजीबुद्दीन, कृष्ण कुमार समेत बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed