फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Soldiers rescued a deer injured by a wild dog attack.

Maharajganj News: जंगली कुत्तों के हमले से घायल बारहसिंगा को जवानों ने किया रेस्क्यू

Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Soldiers rescued a deer injured by a wild dog attack.
जंगली कुत्तों के हमले से घायल हो गया था बारहसिंगा
विज्ञापन

निचलौल। नेपाल बाॅर्डर से सटे झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवानों ने सोमवार को कुत्तों के हमले से घायल एक बारहसिंगा को बचाया। घायल बारहसिंगा के शरीर के कई हिस्सों से खून निकल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल वन रेंज के दर्जनिया जंगल की ओर से एक बारहसिंगा निकलकर आबादी क्षेत्र की तरफ आ गया था। कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। खोजबीन के दौरान टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 501 से लगभग एक किलोमीटर पूर्व, बम्बू झाड़ी पोस्ट के समीप नो मैंस लैंड से करीब 25 मीटर भारत की ओर झाड़ियों में छिपे हुए एक घायल बारहसिंगा को देखा, वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन

जंगली कुत्तों के हमले से उसके पैरों व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें के साथ ही खून बह रहा था। एसएसबी के प्रभारी एवं टीम ने घायल बारहसिंगा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग निचलौल को दूरभाष के माध्यम से दी गई। वन विभाग की टीम के आने तक एसएसबी के जवानों ने बारहसिंगा की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed