फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Soldiers organized a bicycle rally in memory of Major Dhyan Chand.

Maharajganj News: मेजर ध्यानचंद की स्मृति में जवानों ने निकाली साइकिल रैली

Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Soldiers organized a bicycle rally in memory of Major Dhyan Chand.
खनुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी की ओर से रविवार को संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला के तहत निकाली गई रैली में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

साइकिल सवार जवान सुंडी पुल, राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी और नौतनवा बाजार से होकर गुजरे। इसके बाद रैली वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागजउ ने बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन किसी भी जवान के लिए बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम और साइकलिंग जैसी गतिविधियां शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती हैं।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से जवानों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर है। इस दौरान उप कमांडेंट पंचानन महाजन, उप कमांडेंट अमित कुमार सिंह, उप कमांडेंट अपूर्व आनंद, निरीक्षक मणिभूषण प्रकाश सहित जवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी जवानों ने निकाली साइकिल रैली

खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर व द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के तहत आयोजित किया गया। रैली में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली के माध्यम से जवानों ने लोगों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि साइकलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का बेहतर माध्यम भी है। द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ ने कहा रैली के दौरान प्रतिभागियों ने खेल और फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed