{"_id":"618818755c8dd049f148ca36","slug":"sog-will-search-accused-of-aman-murder-case-maharajganj-news-gkp4155605160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन के हत्यारों की तलाश में जुटी एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन के हत्यारों की तलाश में जुटी एसओजी
विज्ञापन
अमन के हत्यारों की तलाश में जुटी एसओजी
निचलौल। शहर के मारवाड़ी वार्ड निवासी अमन मद्देशिया (16) के हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। आरोपियों की तलाश के लिए अब एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। टीम का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
नगर के मारवाड़ी वार्ड निवासी राकेश मद्देशिया ने बताया कि उनका लड़का अमन 30 अक्तूबर की दोपहर में घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। एक नवंबर को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दो नवंबर को केस दर्ज किया। इसी बीच पांच नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे चमनगंज पुल के आगे निचलौल रेंज के जंगल के निकट झाड़ी में शव मिला। सूचना के बाद छह नवंबर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और शव की पहचान अमन मद्देशिया के रूप में की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि अमन के पिता राकेश की तहरीर के आधार पर दो नामजद संत पासवान व सागर मद्देशिया निवासी मारवाड़ी वार्ड निचलौल तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसओजी और सर्विलांस की टीम कर रही है। जल्द की अमन के हत्यारों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
बहनों का दुलारा था अमन
शहर के मारवाड़ी वार्ड निवासी राकेश मद्देशिया नेपाल में गुड़ का कारोबार करते हैं। पत्नी उषा बच्चों की देख-रेख के साथ घर का काम-काज संभालती हैं। उनकी तीन संतानों में अमन (16) दूसरे नंबर कर था। इस छोटे परिवार में दो बहनें प्रीति (17) और लक्ष्मी (14) का अमन दुलारा था। पांच नवंबर की शाम को जंगल से सटी झाड़ी में शव मिला। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।