{"_id":"66414f2b1256b98ece0920d5","slug":"smuggling-under-the-cover-of-the-market-adjacent-to-no-mans-land-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122298-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नो मेंस लैंड से सटे लगने वाले बाजार की आड़ में तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नो मेंस लैंड से सटे लगने वाले बाजार की आड़ में तस्करी
Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
भैरहवा। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से करीब 500 मीटर की दूरी पर नो मेंस लैंड के पास फरेंदी तिवारी गांव में एक ऐसा बाजार लगता है। बाजार सप्ताह में बुधवार व शनिवार को लगती है। सीमा पर लगने वाले बाजार में बाजार के दिन करीब एक करोड़ रुपये का माल तस्करी के माध्यम से नेपाल भेजा जा रहा है। बेलहिया भंसार चीफ नारद गौतम का कहना है कि भारत के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह का कहना है कि नो मेंस लैंड से सटे फरेंदी तिवारी में लगने वाले बाजार के बारे में जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन