फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggling of readymade garments increased in Nepal before festivals

Maharajganj News: त्योहारों से पहले नेपाल में बढ़ी रेडीमेड गारमेंट की तस्करी

Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of readymade garments increased in Nepal before festivals
त्योहारों से पहले नेपाल में बढ़ी रेडीमेड गारमेंट की तस्करी
सुरक्षा में सेंध लगाकर नेपाल सीमा पार हो जा रहा भारतीय कपड़ा, कभी यात्री बस तो साइकिल से पकड़े जा रहे हैं तस्कर
विज्ञापन

निशाने पर आते सिर्फ कैरियर, मुख्य सरगना नहीं पकड़े जाते
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल में तीज पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वजह से यहां रेडीमेड कपड़ों की की डिमांड काफी बढ़ गई है। नेपाल में कोई कपड़े की फैक्ट्री नहीं होने से सीमावर्ती बाजार पर ही उसकी निर्भरता है। इसके अलावा नेपाल के व्यापारी भारत और चीन पर निर्भर हैं। कई त्योहार होने के कारण नेपाल में कपड़े की मांग बढ़ गई है, जिसे भारतीय बाजार से पूरी की जा रही है। भारत में यह सस्ता भी मिल जा रहा है। इस वजह से नेपाल में रेडीमेड गारमेंट की तस्करी काफी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में रेडीमेड गारमेंट तस्करी के 12 मामले पकड़े गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, त्योहारों का सीजन शुरू होते ही जनपद के नौतनवां, कोल्हुई, सोनौली, बरगदवा, परसा मलिक, ठूठीबारी और निचलौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव से कपड़े की तस्करी बड़े पैमाने पर चल रही है। आए दिन एसएसबी व पुलिस तस्करों को पकड़ भी रही है। पर इसका असर तस्करों पर कम ही दिख रहा है। तस्करों ने अब यात्री बसों से तस्करी शुरू कर दी है। दिल्ली से बुटवल और बेंगलुरु से बुटवल चलने वाली प्राइवेट यात्री बस से कपड़े की तस्करी काफी ज्यादा बढ़ गई है। तस्कर भारतीय बाजारों से सस्ते दर पर कपड़ों को खरीदकर नेपाल पहुंचा रहे हैं। सीमा खुली होने का कारोबारी खूब लाभ उठा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में सिर्फ कैरियर ही आ रहे हैं, जो हजार, पांच सौ रुपये के लिए काम करते हैं, जबकि इससे जुड़े बड़े कारोबारी बेखौफ होकर मुनाफा कमाने में जुटे हुए हैं। सीमा खुली होने पर तस्करों को पकड़ने में जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

---------------------
पर्यटक बसों के जरिए नेपाल में पहुंच रहा है कपड़ा
- भारत-नेपाल सीमा हमेशा काला कारोबार करने वालों के लिए मुफीद रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिले की 84 किमी खुली सीमा का लाभ उठा कर तस्कर आसानी से माल पार कर लेते हैं। इस वक्त चावल, गेहूं, टमाटर, फिर कपड़ा तस्करी को लेकर नेपाल सीमा चर्चा में है। अब इसी कड़ी में रेडीमेड कपड़े भी आ गए हैं। भारतीय कपड़ा नेपाल में पर्यटक बसों के जरिए पहुंच रहा है। सुरक्षा एजेंसियां बस की जांच जैसे तैसे पूरी कर लेते हैं, लेकिन नेपाल में जांच के दौरान इनकी बरामदगी हो जाती है। हाल में जांच के दौरान कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------

100 रुपये के मूल्य पर भंसार शुल्क के बाद बढ़ी तस्करी

भारतीय सीमा क्षेत्र से 100 रुपये नेपाली मुद्रा से अधिक का सामान खरीद कर नेपाल ले जाने पर भंसार शुल्क लिए जाने के प्रावधान के बाद सीमावर्ती बाजार में विभिन्न सामानों की तस्करी बढ़ गई है। शादी ब्याह का मौसम के अलावा विभिन्न त्योहार होने के कारण कपड़े की तस्करी में तेजी आई है। भारत नेपाल सोनौली सीमा क्षेत्र के नेपाली सीमा रूपनदेही जिले में इस सप्ताह छोटे बड़े कई कपड़ों की बरामदगी के मामले सामने आए हैं। जिसमें एक यात्री बस को भी नेपाल पुलिस ने सीज किया है। इसके साथ ही साइकिल और बाइक से कपड़ा लेकर नेपाल जाने और बरामदगी के दर्जनों मामले सामने आए हैं। जिसको नेपाल पुलिस ने सीज कर भैरहवा भंसार को सौंप दिया है। भारतीय सीमावर्ती बाजारों में नेपाल के ग्राहकों की पहली पसंद सोनौली बाजार है। इसके अलावा खनुवा, भगवानपुर, बरगदवा और ठूठीबारी आता है। जिले की सीमा से सटे नौतनवां बाजार भी नेपाल के ग्राहक बड़ी संख्या में आते थे। भारत-नेपाल सीमा से सटे बाजार में नेपाली नागरिकों की खरीदारी सरहद पर कड़ाई के बाद बंद है।



---------------------

एक दर्जन ऐसे रास्ते जिनसे होकर आते-जाते हैं तस्कर

सीमावर्ती क्षेत्र में लगभग एक दर्जन ऐसे रास्ते हैं, जहां से उपर्युक्त सामानों की तस्करी होती है जिसमें कई बार एसएसबी सामानों को जब्त करती है। सामान्य तौर पर दिन में नेपाल के बाजारों से आने वाली महिलाएं होती हैं। उनके द्वारा कपड़े की खरीदारी करने के बाद उसे पहुंचाने के लिए दुकानदार कैरियर के सहारे गंतव्य तक पहुचा दे रही हैं। जिसमें नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां, छपवा,सुंडी, खनुवा, हरदी डाली, कैथवलिया, बरगदही, फ़रेनिया, श्याम काट, भगवानपुर और सोनौली का दो नंबर गली है, जिसके रास्ते बड़े पैमाने पर कपड़े की तस्करी की जाती है।



---------------------





केस नंबर एक--31 जुलाई को रूपनदेही जिले कि पुलिस ने बिथरी गांव के पास छापेमारी कर 140 लेडीज सूट व 110 पैकेट बनियान बरामद की। एक बाइक के साथ दो युवकों को भी नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोपियों ने बताया था कि कपड़ों को नौतनवां कस्बे के ठूठीबारी और अस्पताल चौराहा के दो गोदामों से उठाते थे। फिर सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथलिया उर्फ बरगदही व खनुआ गांव के पास से रात में नेपाल पहुंचा देते थे।

----------------------------



केस नंबर एक--29 जुलाई को नेपाल के बेलहिया में भारतीय पर्यटक बस से तस्करी का कपड़ा बरामद हुआ था। बस की डिकी के पीछे एक कैविटी बना कर उसमें कपड़े की खेप भारत से नेपाल ले जाई गई थी। बस इटावा उत्तर प्रदेश की थी। दिल्ली से नेपाल के बुटवल जा रही थी। नेपाल के बेलहिया में भंसार कर्मियों की जांच में बस के पीछे डिकी के पास बनी अतिरिक्त कैविटी में कपड़ा बरामद हुआ था। एक गट्ठर लेडीज सूट बरामद हुआ था।

----------------------------




कबाड़ के नाम पर विदेशी पोस्तादाना की तस्करी

महराजगंज। सीमावर्ती गांव श्याम काट के पास एसडीएम नौतनवां के नेतृत्व में बीते माह जिस कबाड़ की दुकान पर पुलिस और एसएसबी ने छापा मारा था, उस दुकान से मौके पर टीम को नेपाली कबाड़ के अलावा कुछ नहीं मिला था, लेकिन बताया जा रहा है कि भगवानपुर गांव के एक युवक ने कबाड़ की आड़ में नेपाल से पोस्तादाना, सुपारी, मरीच जैसे महंगे सामानों की तस्करी की गई थी।

--------------------

पूछने पर तस्करों ने युवक को पीटा था



महराजगंज। बीते 29 जुलाई को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्याम काट बगीचे के निकट तस्करों के एक दल ने युवक पर हमला बोलकर उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। युवक का कसूर सिर्फ इतना था, कि उसने पूछ लिया, यह सामान कहां जा रहा है, इससे आक्रोशित होकर तस्करों ने पिटाई कर दी थी।



---------------------

नेपाल सीमा पर कड़ाई की जा रही है। तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है। कपड़े बरामदगी के दर्जनों मामले सामने आए हैं। कपड़ों को सीज कर दिया गया। जांच तेजी से की जा रही है।



उपेंद्र लामिछाने, भंसार कार्यालय अधिकारी, भैरहवां
-------------------------



- 18 अप्रैल को 165 बंडल कपड़ा खनुआ पुलिस ने कैथवलिया उर्फ गांव के पास से बरामद।

-27 जून को एसएसबी ने कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास से 283 पीस रेडीमेड कपड़े बरामद।



-14 जून को एसएसबी ने हरदी डाली के मुर्दहिया घाट से 607 पीस रेडिमेड कपड़े बरामद।

- 23 जुलाई को एसएसबी ने कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास से 9 गठिया कपड़ा बरामद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed