फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggling: Chinese mangoes are easily reaching across the border for three times profit

तस्करी : तीन गुना मुनाफे के लिए आसानी से सरहद इस पार पहुंच रहे चाइनीज आम

Thu, 31 Oct 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggling: Chinese mangoes are easily reaching across the border for three times profit
महराजगंज। नेपाल बॉर्डर से चाइनीज आम भारतीय क्षेत्र के बड़े महानगरों में पहुंचे रहा है। डॉक्टरों के अनुसार चीन का आम सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक नहीं है, लेकिन तस्कर इसे बगैर सीजन के बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। बीते दिन चाइनीज आम की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन

नेपाल में 100 रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाला यह आम भारतीय क्षेत्र में 200 रुपये प्रति किलो के भाव से थोक में बिक जाता है। बड़े शहरों में जाने पर समय व मांग के हिसाब से रेट घटता बढ़ता रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्ष बाद नेपाल ने तिब्बत से जुड़ी नेपाल-तिब्बत सीमा को खोल दी गई है। इसके बाद बड़े पैमाने पर नेपाल के कारोबारी चीन से कच्चे माल समान का आयात कर रहे हैं। नेपाल में उक्त सभी वस्तुओं की खपत की अपेक्षा आयात चार गुना है। इसे कारोबारी भारत में तस्करी के जरिए पहुंचा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में चाइनीज वस्तुओं की लगातार बरामदगी के बाद सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। चीनी लहसुन, सेब के बाद चीनी आम की तस्करी तेजी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिन ट्रक पर और उसके बाद पिकअप पर लादकर आम लखनऊ मंडी में भेजा जा रहा था, जिसे सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। हैरानी की बात है कि कड़ी चौकसी के बाद भी आसानी से चीनी आम सरहद पार हो रहा है। सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती गांव में तस्करों ने अवैध गोदाम बना रखे हैं, जहां नेपाल से साइकिल और बाइक से लाकर डंप किया जाता है। फिर बड़े वाहनों पर लोड कर गोरखपुर और कानपुर लखनऊ मंडी भेज दिया जाता है। मंडी में पहुंचने पर चीन के आम की पहचान संभव नहीं है। इसके कारण यह आसानी से खप जाता है। भैरहवा के फल कारोबारी नियाज अहमद ने बताया कि चाइनीज आम की मांग भारत में बढ़ गई है। इससे मुंबई से आने वाले आम के नाम से बेचा जा रहा है। खाने में बहुत ही मीठा है। चीनी आम अभी तीन कलर हरा लाल और नीले में उपलब्ध है। गाढ़ा रंग होने के कारण भारत में पसंद किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पगडंडियों पर विशेष नजर है। कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed