फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers crossing wood through Narayani river

Maharajganj News: नारायणी नदी के रास्ते लकड़ी पार कर रहे तस्कर

Sat, 06 Sep 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Smugglers crossing wood through Narayani river
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल और शिवपुर वन रेंज के जंगलों के बीच होकर बहने वाली नारायणी नदी के रास्ते धंधेबाज खैर की लकड़ी कुशीनगर पहुंचा रहे हैं। वन कर्मियों की टीम ने 4 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नारायणी नदी से सटे भेड़ियारी गांव में छापा मारकर 47 बोटा खैर की लकड़ी बरामद की थी। आरोपी मौके से भाग गए थे। बरामद लकड़ी को जब्त कर टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक धंधेबाज नेपाल राष्ट्र से लकड़ी को पहले सरहद के इर्द-गिर्द डंप करते हैं। फिर वन कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर नाव के जरिए खैर लकड़ी को कुशीनगर पहुंचाकर मोटी रकम कमा रहे हैं। नदी के रास्ते खैर लकड़ी के तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। 21 अगस्त को धंधेबाज नेपाल से नाव में 45 बोटा खैर लकड़ी को लोड कर कुशीनगर के लिए निकले। नारायणी नदी के रास्ते भारत-नेपाल सरहद पर वन रेंज के कर्मियों को चकमा देकर कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के सामने पहुंचे। कुशीनगर के सामाजिक वानिकी प्रभाग के कर्मियों को धंधेबाजों के करतूतों की भनक लग गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने टीम गठित कर नदी में धंधेबाजों की घेराबंदी कर नाव पर लदी 45 बोटा खैर लकड़ी को बरामद कर लिया। मामले में खड्डा वन रेंज में केस दर्ज कर लिया गया था। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि भेड़ियारी में बरामद हुई खैर लकड़ी को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed