{"_id":"653d5b4f5abe760e200e2c14","slug":"smugglers-created-ruckus-in-nepals-police-post-after-recovering-sugar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8535-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चीनी बरामद करने पर तस्करों ने नेपाल की पुलिस चौकी में किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चीनी बरामद करने पर तस्करों ने नेपाल की पुलिस चौकी में किया बवाल
विज्ञापन
भारतीय क्षेत्र से तस्कर ले गए थे चीनी, नेपाल की मर्यादपुर पुलिस चौकी ने किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा। भारतीय क्षेत्र से तस्कर नेपाल में चीनी लेकर पहुंचे तो नेपाल पुलिस ने बरामद कर लिया। नेपाल के मर्यादपुर पुलिस चौकी में तस्करों ने हंगामा कर दिया। तस्कर और नेपाल पुलिस के बीच गाली गलौज भी हुई। बाद में पुलिस ने नौडिहवां गांव के पास तस्करों को दौड़ाकर पीटा।
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को देर शाम भारतीय क्षेत्र के मुर्दहियां घाट होते हुए नेपाल के मर्यादपुर गांव में तस्करी कर लाई गई चीनी मर्यादपुर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। बरामदगी होने के बाद तस्करों ने गोलबंद होकर मर्यादापुर पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस वालों से तस्करों का काफी विवाद भी हुआ। विवाद के समय तस्करों को अपेक्षा पुलिस की संख्या कम थी।
वहीं, शनिवार को सीमा से सटे नो मेंस लैंड के पिलर संख्या 524/12 के पास नेपाल के नौडिहवां गांव में पुलिस ने तस्करों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस विवाद को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी रूपनदेही भारत बहादुर बिका का कहना है कि तस्कर और पुलिस वालों की भिड़ंत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -